{"_id":"69c14c95e28024d2bd0e1496","slug":"dhaulagiri-mountain-echoed-with-the-cheers-of-balyogi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-187791-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के जयकारों से गूंजा धौलगिरी पर्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के जयकारों से गूंजा धौलगिरी पर्वत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बाल योगी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मौसम भी नहीं तोड़ पाया बाबा जी के भक्तों का उत्साह
सोमवार को बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे 15 हजार श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध /बिझड़ी (हमीरपुर)। चैत्र मास मेले के दौरान बिगड़े मौसम के बीच रविवार और सोमवार सुबह के वक्त धूप खिलने से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं मंदिर पहुंचे। बेशक श्रद्धालुओं की आवक में बीते वर्ष के मुकाबले कमी दर्ज हुई है, लेकिन विपरीत मौसम में हजारों श्रद्धालु बालयोगी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। सोमवार को श्रद्धालु मौसम साफ होने के चलते सुबह ही पहुंचना शुरू हो गए, हालांकि शाम के वक्त अचानक मौसम के करवट बदलने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु बाबा की भेंटें गाते हुए मंदिर तक पहुंचे। सोमवार को लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार को हुई चढ़ावे की गणना में श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में दिल खोलकर भेंट अर्पित की। सोमवार को कुल 29 लाख 70 हजार 205 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने नकद चढ़ावे के रूप में 18 लाख 33 हजार 305 रुपये अर्पित किए, जबकि डोनेशन के रूप में 7 लाख 49 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। बकरों की नीलामी से भी न्यास प्रशासन को 3 लाख 87 हजार 900 रुपये की आय हुई। चढ़ावे में नकदी के साथ-साथ बहुमूल्य धातुएं भी शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने 2 ग्राम 220 मिलीग्राम सोना तथा 11 ग्राम 890 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। विदेशी मुद्रा के रूप में 240 इंग्लैंड पाउंड, 815 अमेरिकी डॉलर, 10 यूरो, कनाडा डलर 630, ऑस्ट्रेलियन डॉलर 105, यूएई दिरहम10 भी चढ़ावे में शामिल हैं।
मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि चैत्र मास मेलों के दौरान हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और गुफा में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मेलों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिर परिसर में सफाई, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। चैत्र मास मेले के चलते दियोटसिद्ध में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दरबार में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।
Trending Videos