{"_id":"69c24dc22113fe3e3406959c","slug":"video-hamirpur-fighter-jets-roar-across-sujanpur-skies-four-hawks-conduct-air-show-rehearsal-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, चार हॉक ने की एयर शो की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, चार हॉक ने की एयर शो की रिहर्सल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:09 PM IST
Link Copied
सुजानपुर टिहरा का आसमान मंगलवार को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। 25 और 26 मार्च को प्रस्तावित एयर शो से पहले चार हॉक विमानों ने अधिकारियों की निगरानी में भव्य रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान विमानों ने सुजानपुर के आसमान में शानदार उड़ान भरते हुए विभिन्न एरोबेटिक करतबों का अभ्यास किया। सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि भारतीय वायु सेना के चार हॉक विमान चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे और एयर शो की रिहर्सल की। इस दौरान पायलटों ने एरिया मैपिंग की, ताकि मुख्य आयोजन के दिन बेहतर और सटीक प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने बताया कि सुजानपुर का भौगोलिक क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है। पहाड़ी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विशेष अभ्यास किया गया है, ताकि दर्शकों को सुरक्षित और रोमांचक प्रदर्शन मिल सके। एयर शो में वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम हिस्सा लेगी। टीम के कुल नौ विमान मैदान के ठीक ऊपर आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। आयोजन के लिए सूर्यकिरण टीम सुजानपुर पहुंच चुकी है और कमेंट्री की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि एयर शो के दौरान विमान चंडीगढ़ और आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरेंगे। प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।