सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to establish promotion channel for laboratory technicians

Mandi News: लेबोरेटरी तकनीशियनों के लिए पदोन्नति चैनल स्थापित करने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand to establish promotion channel for laboratory technicians
विज्ञापन
लैब तकनीशियन संघ की प्रदेश इकाई का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने पर सहमति
Trending Videos

बैठक में तकनीशियनों की लंबित मांगों को सरकार के समक्ष उठाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय स्वास्थ्य विभाग लैब तकनीशियन संघ की प्रदेश इकाई की जनरल हाउस बैठक रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राजन भीमटा ने की, जबकि व्यवस्था प्रबंधन की जिम्मेदारी मंडी जिला इकाई के प्रधान अमरजीत शर्मा ने संभाली। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रयोगशाला तकनीशियनों ने भाग लिया और अपनी मांगों को संघ के समक्ष विस्तार से रखा।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रदेश इकाई के वर्तमान कार्यकाल को दो वर्ष के लिए बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके साथ ही सरकार से तकनीशियनों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष राजन भीमटा ने बताया कि तकनीशियन संघ की प्रमुख मांगों को पहले ही सरकार के समक्ष रखा जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे प्रदेश के प्रयोगशाला तकनीशियनों को राहत मिल सकेगी।
मंडी जिला इकाई के प्रधान अमरजीत शर्मा ने बताया कि तकनीशियनों की प्रमुख मांगों में मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियनों के लिए सुव्यवस्थित पदोन्नति चैनल स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा चीफ लैब तकनीशियन और मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-वन के पदों की संख्या बढ़ाने, स्टडी लीव के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन देने, जूनियर बायोकेमिस्ट और सीनियर बायोकेमिस्ट के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करने की मांग भी सरकार और विभाग से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed