Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi BJP MLA Inder Singh Gandhi said In 2027 the people will garland Congress members with shoes I have 32 teeth in my mouth and everything I say comes true
{"_id":"69b7d28cfb6a51c78c07f520","slug":"video-mandi-bjp-mla-inder-singh-gandhi-said-in-2027-the-people-will-garland-congress-members-with-shoes-i-have-32-teeth-in-my-mouth-and-everything-i-say-comes-true-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी बोले- 2027 में कांग्रेसियों को जूतों की माला पहनाएंगे लोग, मेरे मुंह में 32 दांत, हर बात होती है सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी बोले- 2027 में कांग्रेसियों को जूतों की माला पहनाएंगे लोग, मेरे मुंह में 32 दांत, हर बात होती है सच
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:21 PM IST
बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। विधायक निधि के पैसों के आबंटन में हो रही देरी को लेकर डीसी मंडी से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक इंद्र सिंह गांधी कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी जनता के बीच जाकर मीठी-मीठी बातें करके उन्हें गुमराह करने की कोशिशें कर रहे हैं और इसका नतीजा उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों में मिलेगा जब लोग इन्हें खड़ा नहीं होने देंगे और जूतों की माला पहनाएंगे, फूलों के हार तो दूर की बात है। गांधी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत ज्यादा अंतर है। कुछ दिन पहले सीएम मेडिकल कॉलेज नेरचौक आए थे और कहकर गए थे कि दो दिनों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो जाएगी, आज इस बात को बीते दो सप्ताह हो गए लेकिन कोई तैनाती नहीं हुई। सीएम भी मंडी के साथ पूरा भेदभाव करने पर लगे हुए हैं। इसकी वजह से कांग्रेस की दुर्दशा होना तय है। प्रदेश में भाजपा की 60 और कांग्रेस की सिर्फ 8 सीटें आएंगी। यह बात मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं और मेरे मुहं में 32 दांत हैं जो कहता हूं सच होता है। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में विधायक निधि पर तो सरकार ने रोक लगा दी है लेकिन जो पहले की विधायक निधि थी उसे भी जारी नहीं किया जा रहा है। गत वर्षों में लोगों के जो नुकसान हुए थे उन्हें विधायक निधि के तहत धनराशि स्वीकृत की गई थी लेकिन इस राशि को जारी ही नहीं किया जा रहा है। न ही इन पैसों की जानकारी दी जा रही है कि यह पैसा कहां गया। आपदा प्रभावितों को भी राहत राशि की किश्त जारी नहीं की जा रही है। गांधी ने कहा कि आज चुने हुए जनप्रतिनिधियों का जनता के बीच जाना मुश्किल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।