सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After women transgenders now also be able to travel free in DTC buses in Delhi

बड़ी खबर: महिलाओं की तरह अब ट्रांसजेंडर भी DTC और क्लस्टर बसों में करेंगे फ्री यात्रा, प्रस्ताव को दी मंजूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकार का मानना है कि इससे ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और समानता मिलेगी। इस निर्णय से उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

After women transgenders now also be able to travel free in DTC buses in Delhi
महिलाओं के बाद ट्रांसजेंडरों के लिए भी फ्री हुई बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समावेशी और संवेदनशील शासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम और परिवहन विभाग द्वारा संचालित सभी बस मार्गों में ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त यात्रा योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Trending Videos

DTC और क्लस्टर बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
इस फैसले के तहत दिल्ली में रहने वाले पात्र ट्रांसजेंडर व्यक्ति अब डीटीसी की बसों और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। उन्हें वही सुविधा दी जाएगी, जो फिलहाल दिल्ली की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा योजना के तहत मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक बाधा के बिना यात्रा का उद्देश्य
सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को शहर में बिना किसी आर्थिक बाधा के सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। यह कदम सामाजिक समावेशन, गरिमा और सभी वर्गों के लिए सार्वजनिक सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

महिलाओं की फ्री यात्रा योजना जैसा ही रहेगा सिस्टम
अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए यह सुविधा उसी व्यवस्था और तंत्र के तहत लागू की जाएगी, जिसके तहत अभी महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।
 

समावेशी और न्यायसंगत दिल्ली बनाने की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ अवसर और सार्वजनिक सेवाओं तक समान पहुंच मिल सके।
 

सामाजिक न्याय को मजबूत करने की पहल
दिल्ली सरकार का मानना है कि यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी में सामाजिक न्याय को मजबूत करने और समावेशी शहरी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed