Live
Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा?
{"_id":"69b771e3539b21d6d402bddc","slug":"nitin-nabin-upendra-kushwaha-nitish-kumar-bihar-rajya-sabha-election-2026-live-updates-rjd-nda-aimim-bjp-jdu-2026-03-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Election 2026: नए साल में पहला बड़ा चुनावी दंगल आज बिहार में हो रहा है। राज्यसभा की पांच सीटों पर मतदान जारी है। एक सीट पर महागठबंधन ने प्रत्याशी उतारने के साथ विधायकों को होटल में रख मुकाबला कड़ा कर दिया है। इधर,कांग्रेस से तीन विधायक पहुंच से बाहर बताए जा रहे हैं। यह लोग अब तक पटना नहीं पहुंचे हैं।
राज्यसभा चुनाव 2026।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:56 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: मांझी की समधन और बहु ने की तेजस्वी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और बहू दीपा मांझी तेजस्वी यादव के कमरे से बातचीत करके निकलती हुई देखी गईं। उनके पीछे AIMIM के प्रमुख अख्तरूल ईमान और राजद के राज्यसभा उम्मीदवार एडी सिंह भी कमरे से बाहर निकले। ज्योति मांझी और दीपा मांझी की तेजस्वी के बातचीत की खबर से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
11:30 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: नितिन नवीन ने किया मतदान
नितिन नवीन ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
10:59 AM, 16-Mar-2026
Anant Singh News: अनंत सिंह ने किया बड़ा एलान
जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह राज्यसभा के लिए वोटिंग किया। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव अब वह नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनके बेटे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हो लेकिन हमारे दल के नेता रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में काफी संभावनाएं हैं। जेल से निकलने की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल से बाहर निकलेंगें।10:42 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election Live: AIMIM ने क्या कहा?
विधानसभा में महागठबंधन को समर्थन देने पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने NDA पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे दबंग लोग हैं। सत्ता उनके हाथ में है। दल है, छल है, बल है, सबकुछ उनके हाथ में है। वह लोग कुछ भी करा सकते हैं।10:17 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: अनंत सिंह एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे
जतना दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह वोट देने के लिए बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे। वह आज एंबुलेंस से पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। वहीं राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग पांचों सीट पर जबरदस्त तरीके से जीतने जा रहे है। हमलोगों की जीत तय है। मतगणना के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएगी।09:44 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: पांचवीं सीट पर जीत के लिए किसे कितनी वोट की जरूरत?
राज्यसभा की पांचवीं सीट पर जीत के लिए एनडीए को तीन और महागठबंधन को छह विधायकों के वोटों की जरूरत है। एनडीए की ओर से संजय झा, विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी ने पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर चुके हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत का दावा किया है। आईपी गुप्ता ने 45 विधायकों के समर्थन तक की बात कह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: कांग्रेस के यह विधायक पहुंच से बाहर!
महागठबंधन और एनडीए के विधायक पांचवीं सीट पर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस के तीन विधायक ट्रेस लेस हो गए हैं। इनमें से दो सीमांचल से हैं। एनडीए के कुछ नेता पहले से दावा कर रहे थे कि विपक्ष के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। ऐसे में अचानक दो विधायकों के ट्रेसलेस होने से राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। फारबिसगंज के विधायक मनोज बिश्वास और वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के मोबाइल स्विच होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है।09:02 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: तेजस्वी बोले- हमलोगों 41 विधायकों का समर्थन, जीत तय
राज्यसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधायक विधानसभा पहुंचने लगे है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटिंग करने के लिए कतार में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। पांचवी सीट पर हमलोगों की जीत तय है। हमलोगों के समर्थन में 41 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि AIMIM और बसपा का समर्थन हमें मिल चुका है।08:37 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: वोटिंग से पहले रिटर्निंग ऑफिसर का तबादला
राज्यसभा चुनाव से विधानसभा की सचिव और रिटर्निंग ऑफिसर ख्याति सिंह का तबादला कर दिया गया। अचानक उनके तबादले के आदेश से हड़कंप मच गया। उन्हें पटना हाईकोर्ट में ओएसडी नियुक्त किया गया है। विपक्ष का कहना है कि एनडीए वाले पांचवीं सीट पर अपनी हार को लेकर अभी से घबरा गए हैं। इसलिए खेला करने की कोशिश कर रहे हैं।08:13 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा?
बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट के लिए मतदान आज नौ बजे शुरू होगा। शाम चार बजे मतदान चलेगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी। आज ही चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से पांच उम्मीदवार (नितिन कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार) मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन ने एक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। छठे उम्मीदवार के आने से मतदान की स्थिति हो गई। पक्ष और विपक्ष पांचवी सीट पर अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। एक दिन पहले महागठबंधन को AIMIM ने समर्थन देने की बात की। महागठबंधन ने अपने सारे विधायकों को पटना के एक बड़े होटल में रखा है। इधर, एनडीए के विधायक, मंत्री विजय चौधरी के घर पर रविवार शाम में बैठक और भोज में शामिल हुए थे। यहां पर विधायकों को वोटिंग से जुरू सारी जानकारी दोबारा दी गई। सीएम नीतीश कुमार भी इस बैठक में थे।