Bihar News : भाजपा के वरीय पदाधिकारी का व्हाट्सएप हैक, मुसीबत का मैसेज भेजकर किया साइबर लूट; प्राथमिकी दर्ज
Bihar : हेल्लो... बहुत बड़ी मुसीबत में हूं, कृपया मदद कर दीजिए। कुछ रुपयों की सख्त जरूरत है, कृपया मदद कर दीजिए, दो घंटे में दे दूंगा...। अगर ऐसा कॉल आए तो थोड़ा ठहरिये। यह खबर आपके लिए है जो आपको सचेत करेगी।
विस्तार
सावधान! अगर आपके किसी करीबी या किसी बड़े शख्स का मैसेज व्हाट्सएप पर आए कि वह बहुत बड़ी मुसीबत में हैं और उन्हें तुरंत रुपयों की सख्त जरूरत है, कृपया मदद कर दीजिए, आपको थोड़ी देर के लिए रुक जाना चाहिए। यह एक बड़ी ठगी हो सकती है। इस तरह की ताजा घटना भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी के साथ हुई है। वह शख्स भाजपा के मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा के साथ हुई है।
यह खबर भी पढ़ें-LPG Gas Shortage : रसोई गैस का बढ़ा संकट, नए कनेक्शन पर लगी रोक; पुराने को डबल सिलेंडर में बदलना भी मुश्किल
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
अरविंद शर्मा को इस बात की जानकारी तब मिली, जब उनको कॉल किया गया। बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि उनका व्हाट्सअप नंबर हैक हो गया है। बातचीत के दौरान खुद अरविंद शर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे हैं। आनन-फानन में वह पटना के साइबर थाने पहुंचे और वहां उन्होंने इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं कि आखिर अकाउंट हैक किसने और कैसे किया।
यह खबर भी पढ़ें-Gas Shortage : एलपीजी की कमी का असर मिड डे भोजन पर, लकड़ी के जलावन पर बन रहा बच्चों का खाना
क्या करें क्या न करें
इस संबंध में साइबर एक्सपर्ट्स लोगों को मुख्य रूप से चार बातों पर ध्यान देने की बात कहते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की जालसाजी से बचने के लिए चार बातें गांठ बांध लें। अगर कोई व्हाट्सएप पर पैसे मांगे, तो सीधे कॉल करके उनकी आवाज सुनें। दूसरी बात, ठग अक्सर अनजान या संदिग्ध नामों वाली UPI आईडी भेजते हैं। इसलिए बिना जांचे ट्रांजैक्शन न करें। तीसरी बात यह कि अपने व्हाट्सएप पर 'Two-Step Verification' हमेशा ऑन रखें ताकि कोई आसानी से आपका अकाउंट हैक न कर सके। और चौथी बात यह कि ऐसे मैसेज आने पर तत्काल उन्हें सीधे कॉल कर के बात को समझने की कोशिश करें, क्यों कि जल्दबाजी में और बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला अक्सर नुकसान पहुंचाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.