{"_id":"69d0f17e0ac5940a580295ad","slug":"deodar-sleepers-loaded-in-a-jeep-were-caught-the-accused-fled-mandi-news-c-90-1-mnd1013-191620-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जीप में लदे देवदार के स्लीपर पकड़े, आरोपी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जीप में लदे देवदार के स्लीपर पकड़े, आरोपी भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। जयदेवी वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने देवदार की अवैध तस्करी का बड़ा मामला उजागर किया है। पुलिस चौकी निहरी में दर्ज एफआईआर के अनुसार वन विभाग की दो टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से देवदार के नौ स्लीपर बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक बीते दो अप्रैल की रात वन विभाग की टीमें जयदेवी और रोहांडा वन क्षेत्रों में गश्त पर थीं। इसी दौरान देर रात करीब 2:40 बजे लटोगली के पास एक पिकअप संदिग्ध हालात में दिखाई दी। टीम ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगा ले गया। कुछ दूरी पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा पाया गया, लेकिन चालक मौके से भाग चुका था। तलाशी लेने पर वाहन में देवदार प्रजाति के नौ स्लीपर बरामद किए गए। जांच में पाया गया कि इन स्लीपरों पर कोई वैध मार्किंग नहीं थी। यह भी ज्ञात हुआ है कि सड़क के पास एक कार खड़ी थी जिसके पास तीन-चार लोग खड़े थे जो वन विभाग की टीम को देखकर भाग गए।
वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय पंचायत प्रधान को मौके पर बुलाकर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। बरामद लकड़ी का कुल घनत्व 1.332 घन मीटर पाया गया, जिसकी बाजार में कीमत 1,50,042 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन मालिक सहित अन्य अज्ञात भागे गए आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीम में विजय कुमार उप वन राजिक प्रभारी कुटाहची और नंदगढ़ बीट, उप वन राजिक जयदेवी रामलाल, उप वन राजिक मनीष कुमार, वन रक्षक कुसुम कुमार, वन रक्षक राहुल वर्मा, नवीन कुमार, अवनीश सैनी सहित वन मित्र उपेंद्र शर्मा शामिल रहे। डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X