{"_id":"6a0f143656306c4e8f095149","slug":"department-teams-will-inspect-the-water-tanks-of-schools-mandi-news-c-90-1-mnd1021-197545-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्कूलों की पानी की टंकियों का निरीक्षण करेंगी विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्कूलों की पानी की टंकियों का निरीक्षण करेंगी विभाग की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलिया के मामलों के बाद सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को टंकियां साफ रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर के वार्ड-2 बनेड़ में पीलिया के मामले सामने आने के बाद जल शक्ति विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने जहां 24 पेयजल स्रोतों और टंकियों की सफाई करवाई है, वहीं तीन जल स्रोतों पर एहतियातन मनाही के बोर्ड भी लगा दिए हैं। अब विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को अपनी छतों पर लगी पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
जल शक्ति विभाग का कहना है कि संस्थानों में लगी पानी की टंकियों की सफाई की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान प्रबंधन की होगी। विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने परिसर में पेयजल टंकियों को स्वच्छ रखें। विभाग के अनुसार जल्द ही निरीक्षण टीमें स्कूलों में जाकर पानी की टंकियों की स्वच्छता की जांच करेंगी। विभाग की ओर से तीन जल स्रोतों के सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित स्रोतों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सिविल अस्पताल सुंदरनगर की टीमें प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. चमन ने बताया कि अस्पताल में इस समय पीलिया से पीड़ित दो बच्चे चाइल्ड वार्ड में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज मेडिसन वार्ड में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वीरवार को प्रभावित वार्ड में 17 मामले एक्टिव हैं, लेकिन सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। अधिकांश मरीज डॉक्टरों की सलाह पर घरों में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
बॉक्स
जल शक्ति विभाग ने पानी के स्रोतों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब दो दर्जन पेयजल टैंकों की गहन सफाई की है। विभाग ने सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को अपनी टंकियों को साफ करने के निर्देश दिए हैं। जबकि स्कूलों के पानी की टंकियों के निरीक्षण के लिए मौके पर टीमें भेजी जाएंगी।
-रजत गर्ग, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग सुंदरनगर

Trending Videos