{"_id":"6a295052799c08ef7a006640","slug":"video-bjp-performed-a-special-havan-yajna-at-the-jalpa-mata-temple-praying-for-pm-modis-good-health-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जालपा माता मंदिर में भाजपा ने किया विशेष हवन यज्ञ, पीएम मोदी के स्वस्थ जीवन के लिए की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जालपा माता मंदिर में भाजपा ने किया विशेष हवन यज्ञ, पीएम मोदी के स्वस्थ जीवन के लिए की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सक्रैणधार स्थित जालपा माता मंदिर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में विशेष यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समर्थक उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित यज्ञ हवन में सभी ने आहुतियां अर्पित कर देश की खुशहाली, विकास और सामाजिक समरसता की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्रदान की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।