{"_id":"6a29414369c286cd8b0fff03","slug":"video-a-three-day-workshop-on-the-second-phase-of-the-census-has-begun-in-dharampur-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर में जनगणना को लेकर दूसरे चरण की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर में जनगणना को लेकर दूसरे चरण की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
आगामी जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से धर्मपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने किया। कार्यशाला में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि घर-घर जाकर होने वाली गणना का कार्य निर्धारित समयअवधि में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। कार्यशाला के दौरान मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ने जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि 16 जून से 15 जुलाई तक घरों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस अवधि में जनगणना कर्मी प्रत्येक घर तक पहुंचकर आवश्यक जानकारियां एकत्रित करेंगे और निर्धारित प्रपत्रों में दर्ज करेंगे। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने आम जनमानस अपील की है कि इस बार जनगणना प्रक्रिया में तकनीक का भी विशेष उपयोग किया जा रहा है। नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए 15 जून तक स्वयं पंजीकरण https://gov.in पर (स्वगणना) की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई गई है। इच्छुक नागरिक निर्धारित पोर्टल या संबंधित माध्यमों के जरिये अपने परिवार और घर से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।