{"_id":"6a2943125da40d6e2a02d939","slug":"video-mandi-hrtc-employees-demand-payment-of-outstanding-dues-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: एचआरटीसी कर्मियों ने उठाई लंबित देयों के भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: एचआरटीसी कर्मियों ने उठाई लंबित देयों के भुगतान की मांग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:27 PM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चालक-परिचालक यूनियन की ओर से मंडी बस अड्डा परिसर में गेट मीटिंग कर रोष जताया। चालक यूनियन के प्रदेश सचिव कृष्ण सकलानी व परिचालक यूनियन मंडी के प्रधान रूप लाल ने चालक परिचालकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निगम के चालक-परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को विभिन्न वित्तीय लाभ समय पर नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनमें रोष बढ़ रहा है। कर्मचारियों को डीए एरियर, ओवरटाइम तथा अन्य देयों का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए। इसके अलावा चालक-परिचालकों के रात्रि ठहराव, बोर्डिंग और कार्य परिस्थितियों से जुड़े मामलों का भी समाधान करने की मांग उठाई गई। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय मामलों का निपटारा अभी तक नहीं हो पाया है। कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों से जुड़े मामलों को लेकर निगम प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा की गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।