सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees bowing before gods and goddesses

Mandi News: देवी-देवताओं के समक्ष नतमस्तक हुए श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 05 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Devotees bowing before gods and goddesses
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय देवता मेले के पांचवें दिन रामलीला मैदान में सजाए गए देवी-देवताओं के दरबार में उपमंडलवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
Trending Videos

मेले में मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चौहारघाटी के अराध्य देव हुरंग नारायण, देव पशाकोट, देव गहरी सहित द्रंग हलके के सभी अराध्य देवों के दर्शन के लिए लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर मन्नत मांगी और झूमते हुए मेले का आनंद लिया। मेले में सौ से अधिक देवी-देवताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के मनमोहक दृश्य अपने मोबाइल में कैद किए। कुछ देवी-देवताओं ने लोगों के आमंत्रण पर घर-घर पहुंचकर भी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। पुलिस बल को श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, ताकि पूजा-अर्चना और मेले की रौनक सुरक्षित ढंग से जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed