फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dharmendra pradhan love story himachal kothua mridula thakur

Dharmendra Pradhan Love Story: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का हिमाचल से क्या रिश्ता है? नहीं पता तो फटाफट जानें

Thu, 23 Jul 2026 01:29 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

Dharmendra Pradhan Love Story : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल प्रदेश से पारिवारिक रिश्ता है। उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर मंडी जिले के कोठुआ गांव की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात छात्र राजनीति के दौरान एबीवीपी के एक कार्यक्रम में हुई थी और वर्ष 1998 में उनका विवाह हुआ। मृदुला ठाकुर हिमाचल विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
dharmendra pradhan love story himachal kothua mridula thakur
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी का एक पहलू भी लोगों की दिलचस्पी का केंद्र रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका ससुराल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के कोठुआ (कोठुवां) गांव में है।

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला ठाकुर का संबंध हिमाचल प्रदेश से है। छात्र जीवन के दौरान वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सक्रिय छात्र राजनीति से जुड़ी रहीं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। इसी दौरान एक राष्ट्रीय अधिवेशन में उनकी मुलाकात धर्मेंद्र प्रधान से हुई। संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जो समय के साथ रिश्ते में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया और वर्ष 1998 में शादी के बंधन में बंध गए। मृदुला ठाकुर के माता-पिता भगत राम ठाकुर और रामप्यारी ठाकुर शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनका परिवार मंडी जिले के कोठुआ गांव का निवासी है।
विज्ञापन

मृदुला ठाकुर के परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य शिक्षा और अन्य पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं। केंद्रीय स्तर की राजनीति में सक्रिय रहने के कारण धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल आना-जाना पहले की तुलना में कम हो गया है, हालांकि उनका पारिवारिक संबंध आज भी प्रदेश से जुड़ा हुआ है।

धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा में हुआ। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और बाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए। वे केंद्र सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह भारत सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

उनके परिवार में पत्नी मृदुला ठाकुर के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी बेटी नैमिषा प्रधान ने अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से विधि (एलएलएम) की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में वहीं कार्यरत हैं।

धर्मेंद्र प्रधान की यह कहानी केवल दो राज्यों के बीच बने वैवाहिक रिश्ते की नहीं, बल्कि छात्र जीवन में शुरू हुए परिचय के जीवनभर के साथ में बदलने की कहानी भी है। ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के बीच यह पारिवारिक संबंध आज भी लोगों के लिए दिलचस्पी का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed