Dharmendra Pradhan Love Story: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का हिमाचल से क्या रिश्ता है? नहीं पता तो फटाफट जानें
Dharmendra Pradhan Love Story : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल प्रदेश से पारिवारिक रिश्ता है। उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर मंडी जिले के कोठुआ गांव की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात छात्र राजनीति के दौरान एबीवीपी के एक कार्यक्रम में हुई थी और वर्ष 1998 में उनका विवाह हुआ। मृदुला ठाकुर हिमाचल विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी का एक पहलू भी लोगों की दिलचस्पी का केंद्र रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका ससुराल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के कोठुआ (कोठुवां) गांव में है।
धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला ठाकुर का संबंध हिमाचल प्रदेश से है। छात्र जीवन के दौरान वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सक्रिय छात्र राजनीति से जुड़ी रहीं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। इसी दौरान एक राष्ट्रीय अधिवेशन में उनकी मुलाकात धर्मेंद्र प्रधान से हुई। संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जो समय के साथ रिश्ते में बदल गया।

धर्मेंद्र प्रधान की यह कहानी केवल दो राज्यों के बीच बने वैवाहिक रिश्ते की नहीं, बल्कि छात्र जीवन में शुरू हुए परिचय के जीवनभर के साथ में बदलने की कहानी भी है। ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के बीच यह पारिवारिक संबंध आज भी लोगों के लिए दिलचस्पी का विषय बना हुआ है।