फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus overturns due to brake failure; all five occupants have a narrow escape.

Mandi News: ब्रेक फेल होने से पलटी एचआरटीसी की बस, पांचों सवार बाल-बाल बचे

Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus overturns due to brake failure; all five occupants have a narrow escape.
रैंस के पास पलटी एचआरटीसी की बस। जागरूक पाठक
बस में एक महिला, दो छोटी बच्चियां और दो युवतियां सवार थीं
विज्ञापन

लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर रैंस के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस बुधवार शाम करीब चार बजे रैंस के पास अचानक पलट गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं।

चालक ने बताया कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। एचआरटीसी की यह बस अपने निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे लडभड़ोल से गंगोटी के लिए रवाना हुई थी। वापसी के दौरान शाम करीब 4 बजे रैंस के पास अचानक बस का प्रेशर खत्म हो गया, जिससे ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। ब्रेक फेल होने का आभास होते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को सड़क किनारे स्थित एक दीवार से टकरा दिया। इसके बाद बस पलट गई। यदि चालक ने समय रहते यह कदम नहीं उठाया होता तो बस दूसरी ओर गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के समय बस में एक महिला, दो छोटी बच्चियां और दो युवतियां सवार थीं। बस पलटने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि बस पलटने की घटना की जानकारी विभाग को मिल गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed