सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four lane construction cut off contact with Gram Panchayat Pali

Mandi News: फोरलेन निर्माण से ग्राम पंचायत पाली का संपर्क कटा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four lane construction cut off contact with Gram Panchayat Pali
विज्ञापन
माणा पुल के पास पुराने हाईवे को जोड़ने की मांग
Trending Videos

पंचायतवासियों ने फोरलेन निर्माण कंपनी अधिकारी को सौंपा मांग पत्र


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट फोरलेन परियोजना से प्रभावित ग्राम पंचायत पाली के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उठाईं। ग्रामीणों का कहना है कि माणा के पास फोरलेन ऊंचाई पर बनने के कारण नीचे बसे सैकड़ों लोगों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। उन्होंने मांग की कि पुराने हाईवे को माणा पुल के पास फोरलेन से जोड़कर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जाए।
वार्ड पिपली-वन, टू, माणा, घड़ोपा, निचला माणा, राकड़ और अप्पर माणा के ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन निर्माण के कारण उनके पारंपरिक रास्ते, सिंचाई कूहलें और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। निर्माण कंपनी ने अस्थायी पेयजल व्यवस्था की है, लेकिन ग्रामीण स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों की लिखित शिकायत एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (गुटकर–मंडी) और एसडीएम पधर को भी भेजी है। मौके पर पहुंचे निर्माण कंपनी के अधिकारी प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि जल्द ही कनेक्टिविटी और अन्य सुविधाओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जोगिंद्रा कुमारी, मथुरा देवी, गीता देवी, दुनी चंद, नागेंद्र पाल, शंकर दास, राहुल कुमार, सरदार जगजीत सिंह, सयारी देवी, चमन लाल, संत राम, देविंदा कुमारी, सोमचंद, मुकेश कुमार, बीरबल सिंह, सोनल, चेतन, रणजीत सिंह और हंस राज सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed