सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gaihra Mahila Mandal stood first in drama, Manan stood second in speech

Mandi News: नाटक में गैहरा महिला मंडल प्रथम, भाषण में मनन दूसरे स्थान पर रहीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gaihra Mahila Mandal stood first in drama, Manan stood second in speech
सरकाघाट उपमंडल के बरच्छवाड़ नलवाड़ मेले के दौरान नाटी प्रस्तुत करती महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नलवाड़ मेला में विभिन्न महिला मंडलों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Trending Videos

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के बरच्छवाड़ नलवाड़ मेले के दूसरे दिन विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ. राहुल राव और डॉ. हेमलता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। बीडीओ गोपालपुर कार्तिकेय डोगरा विशेष अतिथि शरीक हुए। स्थानीय मेला समिति ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला मंडल गरौडू, भलयाणा, ध्याण, चौक ब्राड़ता, टटीह, मसेरन, सनैहरू, भटोह, टिक्करी बकारटा, लोअर बकारटा व गैहरा सहित विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं ने एंटी चिट्टा थीम पर आधारित गीत, समूह गान, नाटक एवं कविताएं पाठ में भाग लिया। इसके अलावा नाटी और अन्य पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों से समा बांधा। प्रतियोगिता में महिला मंडल गैहरा ने नाटक प्रस्तुति में प्रथम स्थान हासिल किया। मनन कौशल ने चिट्टा विषय पर प्रभावशाली भाषण देकर दूसरा स्थान पाया। महिला मंडल सनैहरू (सुलपुर जबोट) तीसरे स्थान पर रहा। आयोजकों की ओर से विजेता प्रतिभागियों को 3 अप्रैल को विधायक धर्मपुर की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed