{"_id":"69ce5480df607118de0136d1","slug":"gods-and-goddesses-are-reaching-every-house-to-give-blessings-mandi-news-c-90-1-mnd1023-191369-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आशीर्वाद देने घर-घर पहुंच रहे देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आशीर्वाद देने घर-घर पहुंच रहे देवी-देवता
विज्ञापन
विज्ञापन
देव धुनों के साथ नाच रहे देवलु, माहौल भक्तिमय
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर राज्य स्तरीय देवता मेले में शिरकत करने पहुंचे चौहारघाटी के आराध्य देवी-देवता सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने घर-घर पहुंच रहे हैं। यहां पर क्षेत्रवासी पूरे भक्तिभाव से इनका स्वागत कर रहे हैं। देव हुरंग नारायण की अगुवाई में देव पशाकोट और देव गहरी लोगों की मनोकामनाओं को पूरा करने का आशीर्वाद देने के लिए विशेष आमंत्रण पर क्षेत्र की परिक्रमा कर रहे हैं।
लोग भगवान नारायण रूप में इनकी पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांग रहे हैं। पूरे लाव लश्कर के साथ देवताओं का रथ शहर के कई घरों में विशेष आमंत्रण पर उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। इस दौरान देव धुनों के साथ देवलु भी नाचते झूमते हुए भक्ति का माहौल जागृत कर परिक्रमा में शामिल हुए हैं।
वीरवार को जोगिंद्रनगर शहर के शहर के साथ लगते गांव में ऐसे अनेकों धार्मिक कार्यक्रम चौहारघाटी के अराध्य देवी-देवताओं की मौजूदगी में हुए। लघु सचिवालय के समीप देवी-देवताओं के लिए आरक्षित स्थानों में दर्शन के लिए भी खूब भीड़ उमड़ी। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि देवी-देवताओं के लिए ठहराव और उनके साथ पहुंचे विशेष मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी मेला समिति ने की है।
Trending Videos