फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Grand welcome for Guru Ravidas's national Kalash Yatra in Mandi.

Mandi News: गुरु रविदास की राष्ट्रीय कलश यात्रा का मंडी में भव्य स्वागत

Fri, 07 Aug 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome for Guru Ravidas's national Kalash Yatra in Mandi.
मंडी शहर के सुहड़ा वार्ड पहुंची राष्ट्रीय रविदास महाराज कलश रात्रा में सिर पर कलश उठाए महापौर,
मंडी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पावन राष्ट्रीय कलश यात्रा का वीरवार को मंडी पहुंचने पर सुहड़ा वार्ड स्थित रविदास गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता, समानता और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का संदेश दिया। उनका मानना था कि ईश्वर हर व्यक्ति में निवास करता है, इसलिए सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। सामाजिक समरसता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि गुरु रविदास का जीवन भेदभाव मिटाकर समाज में एकता स्थापित करने की प्रेरणा देता है। भाजपा प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कलश यात्रा 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित गुरु रविदास की जन्मस्थली से शुरू हुई है। विभिन्न राज्यों से होते हुए यह यात्रा हिमाचल पहुंची है। मंडी के बाद यात्रा जोगिंद्रनगर होते हुए पालमपुर के लिए रवाना होगी। ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में रविदास सभा की ओर से संगत को हलवा प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महापौर सुमन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed