{"_id":"69b950f72c0f13cb450dcb4b","slug":"investigation-begins-into-allegations-of-irregularities-in-development-works-in-sundernagar-municipal-council-mandi-news-c-90-1-mnd1001-189499-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर परिषद सुंदरनगर में विकास कार्यों में धांधली के आरोपों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर परिषद सुंदरनगर में विकास कार्यों में धांधली के आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशालय के आदेश पर नगर निगम के आयुक्त ने गठित की कमेटी
मनोनीत पार्षद ने विकास कार्यों में अनियमितता की करवाई है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद में वार्ड संख्या एक, तीन और पांच में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने शिकायतकर्ता का काउंटर रिप्लाई लिया और दो घंटे की कार्रवाई के बाद तीन सदस्यीय संयुक्त तकनीकी कमेटी का गठन किया। कमेटी को संबंधित वार्डों में किए गए कार्यों का निरीक्षण कर पंद्रह दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। आरोप है कि टेंडर में प्रस्तावित मानकों को दरकिनार कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया और आवंटित फंड का दुरुपयोग हुआ। शिकायतकर्ता मनोनीत पार्षद सोम कुमार ने पहले हाउस में भी मामले को उठाया था, लेकिन उस समय कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने आरटीआई के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज जुटाए, जिससे यह मामला उजागर हुआ। आरोप है कि शहर में प्रदूषण कम करने के लिए जारी करीब 75 लाख रुपये की राशि का गलत तरीके से उपयोग किया गया। शहरी विकास विभाग निदेशालय ने मामले की जांच नगर निगम के आयुक्त को सौंपी है। सभी दस्तावेज फिलहाल विजिलेंस जांच अधिकारी से प्राप्त किए गए हैं ताकि जांच पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके।
सुंदरनगर नगर परिषद में धांधली के आरोपों की जांच के तहत शिकायत कर्ता से काउंटर रिप्लाई लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यों की संयुक्त कमेटी गठित की गई है। कमेटी को निरीक्षण कर पंद्रह दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। -रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी।
Trending Videos