सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar Mela Ground auctioned for Rs 40 lakh

Mandi News: जोगिंद्रनगर मेला मैदान 40 लाख रुपये में नीलाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar Mela Ground auctioned for Rs 40 lakh
विज्ञापन
व्यवसायिक गतिविधियों के लिए प्रशासन ने ठेकेदार को सौंपा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन का खजाना भर गया है। व्यापारिक गतिविधियों के लिए आरक्षित मेला मैदान की नीलामी 40.31 लाख रुपये में होने पर मेला समिति में खुशी है। इस बार बीते साल की तुलना में 1.31 लाख रुपये की अधिक आमदनी मेला मैदान की नीलामी से हुई है। एसडीएम कार्यालय में दोपहर बाद संपन्न हुई मेला मैदान की नीलामी में तीन ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। गठित कमेटी की मौजूदगी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले ठेकेदार को 40.31 लाख रुपये में खेल मैदान को पांच दिवसीय व्यापारिक गतिविधियों के लिए सौंपा गया। करीब 79 हजार 350 वर्ग मीटर के आरक्षित खेल मैदान में 200 दुकानें व्यापारिक गतिविधियों के लिए सजाई जाएंगी। वहीं, बारिश और धूप से बचने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल (डोम) भी लगेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले की व्यापारिक गतिविधियों के सफल आयोजन को लेकर मेला मैदान की नीलामी में तीन बोलीदाताओं ने लिखित रूप से भाग लिया। मेला मैदान के लिए समिति की ओर से 40 लाख रुपये का आधार मूल्य निर्धारित किया गया था, जिसमें चौधरी एसोसिएशन ने 40.31 लाख रुपये की सबसे अधिक बोली लगाकर यह नीलामी प्राप्त की। मेला मैदान के अतिरिक्त संपर्क मार्गों की नीलामी प्रक्रिया अभी शेष है, जिसे भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed