सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kufri Chhinj fair begins with the presence of Dev Rathas

Mandi News: देव रथों की मौजूदगी में शुरू हुआ कुफरी छिंज मेला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Kufri Chhinj fair begins with the presence of Dev Rathas
विज्ञापन
लखदाता पीर को समर्पित दो दिवसीय मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। इलाका दूंधा का प्रसिद्ध दो दिवसीय लखदाता पीर को समर्पित कुफरी छिंज मेला शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। मेले के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र में पारंपरिक देव संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मेले में उमड़े। मेले का शुभारंभ पूर्व जिला भाजपा महामंत्री संजय ठाकुर ने रिबन काटकर किया। उन्होंने बाबा लखदाता पीर मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मेले में पहुंचे विभिन्न देवी-देवताओं के रथों की पूजा-अर्चना की। इनमें देव पाईंदल ऋषि डोलरा, माता जालपा भगवती सरौण, माता दुर्गा भगवती भटवाड़ी, माता जालपा भगवती करनाल, देव राम पाल बम्हा शिंगारी तथा देव रोपड़ पाल ब्रह्मा कुमारड़ा के रथ शामिल रहे।
संजय ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले और पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान और धरोहर हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। मेला कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि का शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed