{"_id":"6a1024fe38243fb0540792b9","slug":"video-mandi-aashray-sharma-submits-complaint-to-election-officer-alleges-champa-thakur-possesses-two-voter-cards-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: आश्रय शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपी शिकायत, चंपा ठाकुर पर दो वोटर कार्ड रखने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: आश्रय शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपी शिकायत, चंपा ठाकुर पर दो वोटर कार्ड रखने का लगाया आरोप
जिला परिषद चुनाव के बीच कांग्रेस की जिला अध्यक्ष और कोटली वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी चंपा ठाकुर पर चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित सुखराम के पोते और मंडी लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दावा किया कि चंपा ठाकुर ने दो-दो वोटर आईडी कार्ड बनवा रखे हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भी सौंपी है। आश्रय शर्मा ने आरोप लगाया कि चंपा ठाकुर का एक वोटर कार्ड नगर निगम मंडी के पैलेस वार्ड-2 में बना हुआ है। जबकि दूसरा वोटर कार्ड कोटली क्षेत्र के डवाहन गांव पते पर बना है। उन्होंने दोनों वोटर कार्डों से संबंधित दस्तावेज मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार एक व्यक्ति का दो स्थानों पर मतदाता पंजीकरण होना गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान है। आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अकसर फर्जी वोटर आईडी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हैं, लेकिन उनके अपने ही नेता दो-दो वोटर कार्ड लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने चंपा ठाकुर के पति जोगिंद्र सिंह पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जोगिंद्र सिंह सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद कांग्रेस के चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आश्रय शर्मा ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग से इस मामले में भी कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।