{"_id":"69f20c8e11db3b5ed50f11f9","slug":"lekhraj-became-the-smc-head-of-cbse-school-mandi-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194897-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीबीएसई स्कूल मंडी के एसएमसी प्रधान बने लेखराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीबीएसई स्कूल मंडी के एसएमसी प्रधान बने लेखराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़े मुकाबले में 70 वोट हासिल कर दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सीबीएसई पाठशाला मंडी में बुधवार को स्कूल प्रबधंन कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कड़े मुकाबले के बीच लेखराज ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। स्कूल प्रबंधन को सर्वसम्मति न बन पाने के कारण वोटिंग सिस्टम का सहारा लिया, जिसमें अभिभावकों ने भाग लिया।
कुल 155 पात्र वोटों में से वोटिंग के दौरान सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में पांच दावेदार मैदान में थे। मतदाताओं के रूप में कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मतदान किया। इसमें कुल 155 पात्र वोट शामिल रहे। एक वोट त्रुटि के कारण रद्द हुआ। वोटिंग में लेखराज को सबसे अधिक 70 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में प्रेम लता गौतम को 40, हरनाम कौर को 23, अंकुश को 16 और नीतू कुमारी को मात्र 5 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार लेखराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 30 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। कमेटी में सलाहकार परसराम, मीडिया प्रभारी अजय रांगड़ा सहित 24 सदस्य कार्यकारिणी का विस्तार किया। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष लेखराज ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि लक्ष्य स्कूल के प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से इस संस्थान को एक आदर्श विद्यालय बनाएंगे।
Trending Videos