सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Logistics undergraduate course approved for Sarkaghat College.

Mandi News: सरकाघाट कॉलेज में लॉजिस्टिक्स स्नातक पाठ्यक्रम को मंजूरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Logistics undergraduate course approved for Sarkaghat College.
विज्ञापन
नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू होंगे, दो वर्ष पढ़ाई और एक वर्ष अप्रेंटिसशिप का प्रावधान

देवेंद्र ठाकुर
मंडी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत सरकाघाट स्थित रवींद्रनाथ टैगोर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरकाघाट में बीकॉम के अंतर्गत लॉजिस्टिक्स विषय में तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को इस नए पाठ्यक्रम में प्रवेश का अवसर मिलेगा। यह पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत संचालित होगा।

मंडी जिले के चार सरकारी महाविद्यालयों में बीकॉम के अंतर्गत विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर और राजकीय महाविद्यालय करसोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम संरचना में दो वर्ष की शैक्षणिक पढ़ाई के साथ एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप का प्रावधान किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को उद्योगों और विभिन्न संस्थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सरकार की ओर से अलग-अलग कंपनियों के साथ समझौते किए जाएंगे, जिससे छात्रों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

बीकॉम लॉजिस्टिक्स कार्यक्रम में वाणिज्य के मूलभूत ज्ञान के साथ सप्लाई चेन मैनेजमेंट, माल एवं सेवाओं का परिवहन, भंडारण, वितरण तथा प्रबंधन जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। इसमें कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद को उपभोक्ता तक पहुंचाने की संपूर्ण प्रक्रिया की समझ विकसित की जाएगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य आरआर कौडल ने बताया कि एन्हांस्ड इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम (ईआईडीपी) के तहत विद्यार्थियों को पांचवें और छठे सेमेस्टर में अनिवार्य अप्रेंटिसशिप करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है और विद्यार्थी 19 जून तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed