{"_id":"6a314b182c4144fddb0f3b4e","slug":"senior-bbmb-officials-did-not-attend-the-meeting-public-representatives-were-upset-mandi-news-c-90-1-mnd1015-200989-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैठक में नहीं पहुंचे बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैठक में नहीं पहुंचे बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसात से पहले पंडोह डैम से पानी छोड़ने को लेकर बीबीएमबी की बैठक
क्षेत्र की बीबीएमबी की ओर से अनदेखी का लगाया आरोप, एकजुट हुए प्रतिनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। आगामी मानसून को देखते हुए मंगलवार को बीबीएमबी ने पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंडोह और आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर डैम से पानी छोड़ा जा सकता है, इसलिए नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
बैठक में पंडोह, स्योग, हटौन और घ्राण पंचायतों के प्रतिनिधियों ने बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। पंडोह पंचायत प्रधान हंस राज ने कहा कि पिछली बैठकों में उठाए गए मुद्दों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बीडीसी सदस्य दीपक सैनी ने स्थानीय विकास और सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि बीबीएमबी ने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन किया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता बीबीएमबी के एक्सईएन चंद्र मोहन ने की। उन्होंने सभी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान के लिए अलग बैठक कराने का आश्वासन दिया।