सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anger against electricity board over delay in payment to pensioners

Mandi News: पेंशनरों के भुगतान में देरी पर बिजली बोर्ड के खिलाफ रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Anger against electricity board over delay in payment to pensioners
विज्ञापन
70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को एरियर भुगतान और वित्तीय लाभ जारी करने की मांग

लंबित 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग भी दोहराई
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम सुंदरनगर इकाई की बैठक सुकेत सिनेमा परिसर में इकाई अध्यक्ष केएस जम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पेंशनरों ने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन उनकी लंबित मांगों और वित्तीय लाभों के भुगतान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
इकाई अध्यक्ष केएस जम्वाल, महासचिव सोहन सिंह चौहान और प्रदेश उपमहासचिव जगमेल ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि 2 अप्रैल को निदेशक (वित्त) के साथ हुई बैठक में 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को एकमुश्त एरियर भुगतान करने तथा अन्य पेंशनरों को बढ़ी हुई लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और सेवाकाल के एरियर का चरणबद्ध भुगतान करने की मांग उठाई गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बोर्ड प्रबंधन के निर्देशों के बावजूद बीबीएमबी, एसजेवीएनएल सहित अन्य संस्थानों में डेपुटेशन पर रहे अधिकारियों के एरियर भुगतान की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ी है। इसके अलावा पेंशन कम्यूटेशन अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने, विश्राम गृहों में पेंशनरों और सेवारत कर्मचारियों से समान शुल्क वसूलने तथा लंबित 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग भी दोहराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सदस्यों ने मांगों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विद्युत बोर्ड के चेयरमैन और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हस्तक्षेप कर पेंशनरों के लंबित भुगतान जल्द जारी करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed