{"_id":"69e0c11fb620ea293c0740c3","slug":"man-absconds-with-branded-glasses-worth-rs-10000-mandi-news-c-90-1-mnd1021-193242-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दस हजार का ब्रांडेड चश्मा लेकर रफू चक्कर हुआ व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दस हजार का ब्रांडेड चश्मा लेकर रफू चक्कर हुआ व्यक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, व्यापार मंडल ने जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में एक चश्मे की दुकान से अज्ञात व्यक्ति 10 हजार रुपये का ब्रांडेड चश्मा लेकर रफू चक्कर हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और मौका पाकर चुपचाप महंगा चश्मा अपनी जेब में डालकर निकल गया। उस समय दुकान मालिक को इसकी भनक नहीं लगी। बाद में जब ग्राहक के जाने के बाद चश्मा नहीं मिला तो शक हुआ। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी घटना सामने आई। दुकान मालिक मंजीत ने बताया कि संबंधित व्यक्ति प्रवासी प्रतीत हो रहा था और सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार कर रहा था। उसके जाने के बाद ही चोरी का पता चला। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यापार मंडल ने भी घटना पर चिंता जताई है। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X