Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Political activity intensifies ahead of District Council elections; Pooja Thakur stakes her claim from Sohar Ward
{"_id":"69e724a91d96a7ba9a0f73cc","slug":"video-mandi-political-activity-intensifies-ahead-of-district-council-elections-pooja-thakur-stakes-her-claim-from-sohar-ward-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जिला परिषद चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां, सोहर वार्ड से पूजा ठाकुर ने ठोकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जिला परिषद चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां, सोहर वार्ड से पूजा ठाकुर ने ठोकी दावेदारी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:48 PM IST
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिला परिषद वार्ड सोहर (बहरी) से पूजा ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी से अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी टिकट की मांग की है। पूजा ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यालय धर्मपुर पहुंचकर मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर को अपना आवेदन पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि उन्हें जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए, ताकि वे क्षेत्र की जनता की सेवा कर सकें। पूजा ठाकुर ने कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि सोहर वार्ड के अंतर्गत आने वाले गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सड़क, पेयजल और युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिला परिषद चुनाव नजदीक आते ही दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे पार्टी के भीतर प्रतिस्पर्धा और भी रोचक होती जा रही है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व किसे अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।