{"_id":"69e74edc972d46d09300bb66","slug":"gas-consumers-in-sarkaghat-will-now-get-door-to-door-supply-mandi-news-c-90-1-ssml1045-193840-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट में गैस उपभोक्ताओं को अब घर-घर मिलेगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट में गैस उपभोक्ताओं को अब घर-घर मिलेगी आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी पर नहीं मिलेगा सिलिंडर, ई-केवाईसी समय पर कराने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल में गैस उपभोक्ताओं के लिए डोर-टू-डोर आपूर्ति व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब गैस सिलिंडरों की सप्लाई निर्धारित रूटों के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं के घर तक सुनिश्चित की जाएगी। गैस एजेंसियों से सीधे सिलिंडर वितरण नहीं किया जाएगा।एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता गैस एजेंसी कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
एसडीएम ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे इसे आईओसी वन एप के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित गैस एजेंसी कार्यालयों में भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। गैस एजेंसी की गाड़ियां जब अपने निर्धारित रूटों पर जाएंगी, तब उनके साथ विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया मौके पर ही पूरी कराई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि समय पर ई-केवाईसी कराने से भविष्य में गैस आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर व सुगम सेवाएं मिलती रहेंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X