{"_id":"6a17d842678a8392090dbeba","slug":"mandi-initially-suspected-a-leopard-attack-but-woman-reveals-a-human-deadly-assault-and-threw-her-into-a-gorge-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडी की घटना: पहले लोगों ने तेंदुए का हमला समझा, होश आने पर महिला का खुलासा- किसी इंसान ने खाई में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी की घटना: पहले लोगों ने तेंदुए का हमला समझा, होश आने पर महिला का खुलासा- किसी इंसान ने खाई में फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 28 May 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक महिला घायल अवस्था में मिली। पहले इसे तेंदुए का हमला समझा गया, लेकिन होश आने के बाद महिला ने बताया कि उस पर किसी व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर खाई में फेंक दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाची क्षेत्र के गागण जंगल में मंगलवार शाम एक महिला घायल अवस्था में मिली। पहले इसे तेंदुए का हमला समझा गया, लेकिन होश आने के बाद महिला ने बताया कि उस पर किसी व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर खाई में फेंक दिया था। जानकारी के अनुसार टिकमु देवी अपने मायके गांव गांणण में गेहूं काटने गई थी। शाम करीब सात बजे वह गागण नामक जंगल के रास्ते से घर लौट रही थी। इसी दौरान जंगल से बचाओ, बचाओ की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग जंगल में पहुंचे।
Trending Videos
नंगवाई अस्पताल में चल रहा है महिला का इलाज
समाजसेवी बलदेव बंटी सराजी ने बताया कि सबसे पहले महिला का दुपट्टा मिला, फिर जूते और रास्ते में खून के निशान दिखे। जंगल में तेंदुआ होना आम बात है, इसलिए सभी ने सोचा कि महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया है। करीब दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला एक ऐसी जगह पर मिली जहां पहुंचना बेहद मुश्किल था। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई। प्राथमिक उपचार नंगवाई अस्पताल में करने के बाद महिला को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होश आते ही बताया एक व्यक्ति ने हमला किया था
इलाज के दौरान जब महिला को होश आया तो उसने बताया कि उस पर किसी जंगली जानवर ने नहीं, बल्कि एक व्यक्ति ने हमला किया था। आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की और उसे खाई में फेंक दिया, लेकिन वह बच गई।
पुलिस दर्ज करेगी दोबारा बयान
पुलिस प्रभारी औट गगन कुमार ने बताया कि शाम को एमएलसी में परिजनों ने बाघ से घायल होने की बात कही थी। अब महिला के बयान के बाद पुलिस दोबारा बयान दर्ज करेगी और मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत के साथ आक्रोश भी है। ग्रामीणों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।
पुलिस प्रभारी औट गगन कुमार ने बताया कि शाम को एमएलसी में परिजनों ने बाघ से घायल होने की बात कही थी। अब महिला के बयान के बाद पुलिस दोबारा बयान दर्ज करेगी और मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत के साथ आक्रोश भी है। ग्रामीणों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।