सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Municipal Corporation: Fate of 42 candidates locked in EVMs for 14 days

मंडी नगर निगम : 42 प्रत्याशियों की किस्मत 14 दिन के लिए ईवीएम में कैद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mandi Municipal Corporation: Fate of 42 candidates locked in EVMs for 14 days
विज्ञापन
14 वार्डों के लिए हुआ मतदान, अब 31 मई को आएंगे नतीजे

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के 14 वार्डों में रविवार को मतदान के साथ 42 प्रत्याशियों की किस्मत 14 दिनों के लिए ईवीएम में कैद हो गई है। चुनाव परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे। मंडी नगर निगम में 68.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांच साल पहले 70 प्रतिशत मतदान नगर निगम में दर्ज किया गया था। इस बार कम मतदान हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह नगर मंडी में भाजपा अपना वर्चस्व कायम रख पाएगी या कांग्रेस सत्ता परिवर्तन का संकेत देगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। पिछली बार नगर निगम की 15 सीटों में से भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस को चार सीटें मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान इस बार अपेक्षाकृत शांत माहौल देखने को मिला। मतदाता भी खुलकर अपनी पसंद जाहिर करने से बचते नजर आए। हालांकि राजनीतिक दलों ने इसे प्रतिष्ठा का चुनाव मानते हुए पूरी ताकत झोंकी। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत दोनों दलों के कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे।

बैहना वार्ड के लोगों द्वारा नगर निगम से बाहर किए जाने की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार किए जाने का मामला भी इस बार चर्चा में रहा। वार्ड के सभी प्रत्याशियों ने नाम वापस लेने का फैसला किया, जिससे वहां चुनाव नहीं हुआ। नगर निगम चुनाव के नतीजों का असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की राजनीतिक दिशा पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed