{"_id":"6a09c2d14782710b04036147","slug":"the-scorching-sun-did-not-deter-voters-mandi-news-c-90-1-mnd1001-197127-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रचंड धूप नहीं रोक पाई मतदाताओं के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रचंड धूप नहीं रोक पाई मतदाताओं के कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
3 बजे मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार करने पड़े बंद
शहरी निकाय के चुनावों में मतदाताओं में दिखा जुनून
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। साप्ताहिक अवकाश रविवार के दिन शहरी निकाय के चुनाव में मतदान का जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोला। दोपहर में प्रचंड धूप के बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान की आहुति के उत्साह का आलम इस कदर था दोपहर को तीन बजे समखेतर, सरकाघाट के मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद करना पड़े। परिसर में मौजूद मतदाता ही तीन बजे के बाद मतदान कर पाए।
नगर निगम मंडी के वार्डों में सुबह नौ बजे तक 14.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान 14 वार्डों में 4505 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। पहले दो घंटों में सभी वार्डों में 10 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान पैलेस काॅलोनी दो वार्ड में 18.77 प्रतिशत रहा। सबसे कम 10.7 प्रतिशत सन्याहरढ में हुआ। जिसमें 2177 महिलाओं तथा 2328 पुरूषों ने मत का प्रयोग किया।
नौ बजे के बाद मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ पहले की अपेक्षा अधिक हो गई। मतदाता घर का कामकाज निपटा कर मतदान केंद्र पहुंचे। इसका असर यह हुआ कि 11 बजे तक 33.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
नगर निगम मंडी में 31.91 प्रतिशत, सुंदरनगर में 31.81 प्रतिशत, जोगिंद्रनगर में 37.27 प्रतिशत, नेरचौक में 39.09 प्रतिशत, सरकाघाट में 35.96 प्रतिशत, रिवालसर में 42.15 प्रतिशत तथा करसोग में 40.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
1 बजे तक 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम मंडी में 49.90 प्रतिशत, सुंदरनगर में 50.77 प्रतिशत, जोगिंद्रनगर में 57.66 प्रतिशत, नेरचौक में 59.80 प्रतिशत, सरकाघाट में 54.52 प्रतिशत, रिवालसर में 63.06 प्रतिशत तथा करसोग में 62.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शाम को तीन बजे तक मंडी नगर निगम में 68.78 प्रतिशत मतदान हुआ। करसोग में 74.83 प्रतिशत, जोगिंद्रनगर में 72.48 प्रतिशत, रिवालसर 77.03 प्रतिशत, सरकाघाट 72.2 प्रतिशत नेरचौक में 80.29 प्रतिशत मतदान हुआ।