फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi rain gurahala landslide car tourists safe pathankot highway

मंडी में बारिश का कहर: बरोट के गुराहला में भूस्खलन की चपेट में आई कार, दोनों पर्यटक सुरक्षित; देखें वीडियो

Fri, 07 Aug 2026 04:20 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 07 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

मंडी के द्रंग और पधर क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच शुक्रवार को कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। बरोट-घटासनी मार्ग पर गुराहला में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में शिमला से आए पर्यटकों की कार आ गई, लेकिन दोनों सुरक्षित बाहर निकल गए। मंडी-पठानकोट हाईवे पर तालगहर में करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। कुन्नू पुल, पधर-नौहली-जोगिंद्रनगर मार्ग और मैगल बाइपास पर भी भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित हुई।

विज्ञापन
mandi rain gurahala landslide car tourists safe pathankot highway
बरोट के गुराहला में भूस्खलन की चपेट में आई कार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लगातार बारिश के बीच द्रंग और पधर क्षेत्र में शुक्रवार को कई स्थानों पर भूस्खलन होने से जनजीवन प्रभावित रहा। बरोट-घटासनी मार्ग पर गुराहला के पास पहाड़ी दरकने से एक कार मलबे की चपेट में आ गई। चालक समेत दोनों पर्यटक समय रहते कार छोड़कर बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तालगहर और कुन्नू पुल के पास भी भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा। कई अन्य संपर्क मार्ग भी कुछ समय के लिए बंद रहे।

विज्ञापन




शुक्रवार सुबह गुराहला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान शिमला से आए पर्यटकों की कार मलबे में दब गई। दोनों युवक कार से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। घटना के बाद मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग ने मशीनें लगाकर मलबा हटाया और दोपहर तक यातायात बहाल कर दिया। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गुराहला क्षेत्र में पहाड़ी लगातार धंस रही है, इसलिए विशेषकर रात के समय इस मार्ग पर यात्रा से बचें।
विज्ञापन


उधर, मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उरला के समीप तालगहर में सुबह करीब पांच बजे भूस्खलन से हाईवे बंद हो गया। एक कार दलदली मलबे में फंस गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पहले सिंगल लेन और बाद में पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुन्नू पुल के पास भी पहाड़ी से मलबा गिरने से निजी गोपाल बस सर्विस की बस बाल-बाल बच गई। बस के गुजरते ही सड़क पर भारी मलबा आ गिरा। निर्माण कंपनी ने तत्काल मशीनें लगाकर मार्ग साफ कराया। इस दौरान वाहनों को कुन्नू बाजार बाइपास से डायवर्ट किया गया और दोपहर करीब एक बजे हाईवे पर सामान्य आवाजाही शुरू कर दी गई।

पधर-नौहली-जोगिंद्रनगर मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाकर मार्ग बहाल कर दिया। वहीं मैगल बाइपास फोरलेन पर भी सुबह भूस्खलन से कुछ समय के लिए आवाजाही बंद रही, जिसे बाद में निर्माण कंपनी ने बहाल कर दिया।

नारला से बिजनी तक फोरलेन परियोजना क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़क को नुकसान पहुंचा है। द्रंग स्कूल के समीप लगातार धंस रही जमीन से नीचे स्थित दो मकानों में दरारें और चौड़ी हो गई हैं। मकानों तक जाने वाली सीढ़ियां भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन पहले ही दोनों मकानों को खाली करवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed