सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mann Ki Baat is a unique initiative of the Prime Minister: Bindal

मन की बात प्रधानमंत्री की अनूठी पहल : बिंदल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat is a unique initiative of the Prime Minister: Bindal
विज्ञापन
मन की बात देश को जोड़ने, सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम : जयराम
Trending Videos

नेता प्रतिपक्ष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने सर्किट हाउस मंडी में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना। डाॅ. बिंदल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई एक अनूठी पहल है। विश्व का शायद ही कोई राष्ट्र अध्यक्ष इस तरह का संवाद करता होगा। हर छोटी-बड़ी बात को देश वासियों के साथ साझा करना, लोगों में नई प्रेरणा को जागृत करता है। प्रधानमंत्री ने इस बार सोलर सिस्टम पर बात कही, जिसकी शुरूआत खुद उन्होंने ही की थी। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो युद्ध हो रहे हैं उसके कारण विश्व भर में संकट की परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े ही सहज ढंग से देश वासियों के समक्ष बात रखी और कहा कि इससे आने वाले समय में जो प्रभाव पड़ने वाले हैं उन्हें लेकर लोगों को सजग रहने की जरूरत है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed