पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Message of environmental conservation conveyed through a theatrical performance.

Mandi News: नाट्य प्रस्तुति से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Fri, 26 Jun 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental conservation conveyed through a theatrical performance.
मोर की कहानी से प्रकृति पर बढ़ते मानवीय हस्तक्षेप और दुष्परिणामों को किया उजागर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ विजुअल आर्ट, रोहतक (हरियाणा) के विद्यार्थियों और हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान, मंडी के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को संकन माडर्न स्थित खुले मंच पर बॉडी मूवमेंट आधारित नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति पर बढ़ते मानवीय हस्तक्षेप के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान की संचालक सीमा शर्मा ने बताया कि नाटक में मोर के जीवन को केंद्र में रखते हुए प्रकृति के विनाश और जीव-जंतुओं पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों को दर्शाया गया। प्रस्तुति में दिखाया गया कि आधुनिक विकास और अंधाधुंध निर्माण गतिविधियों के कारण जंगल, पहाड़ और नदियां लगातार प्रभावित हो रही हैं, जिसका व्यापक असर पर्यावरण संतुलन पर पड़ रहा है। कलाकार अरुण और यशवंत ने अपने सशक्त अभिनय से प्रस्तुति को जीवंत बना दिया, वहीं व्योम शर्मा के संगीत निर्देशन ने नाटक की प्रभावशीलता को और बढ़ाया। प्रस्तुति को दर्शकों और कला प्रेमियों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed