{"_id":"69f1e444eeb17e49040be90a","slug":"mid-day-meal-will-be-prepared-using-domestic-gas-cylinders-department-has-given-exemption-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194804-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मिड-डे मील में घरेलू गैस सिलिंडर से बनेगा खाना, विभाग ने दी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मिड-डे मील में घरेलू गैस सिलिंडर से बनेगा खाना, विभाग ने दी छूट
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत के बीच स्कूलों और सरकारी कैंटीनों को राहत
महादेव, पुराना बाजार सहित अन्य गैस वितरकों के पास कॉमर्शियल सिलिंडरों का स्टॉक खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील और सरकारी संस्थानों की कैंटीन में अब घरेलू गैस सिलिंडर से भोजन तैयार किया जाएगा। रसोई गैस की कमी को देखते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राहत देते हुए घरेलू गैस के उपयोग की अनुमति दे दी है।
क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी से मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। रसोई गैस उपलब्ध न होने से एमडीएम कार्यकर्ताओं को चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे समय और संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था। कुछ स्कूलों में पिछले एक महीने से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पाए थे, जिसके चलते बच्चों को मिलने वाला भोजन भी प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के महादेव, पुराना बाजार सहित अन्य गैस वितरकों के पास 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलिंडरों का स्टॉक खत्म हो चुका है और नई आपूर्ति भी समय पर नहीं पहुंच रही है। इस स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन से मांग की थी कि मिड-डे मील के लिए कॉमर्शियल गैस के बजाय घरेलू गैस उपलब्ध करवाई जाए।
मामले पर संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सरकारी स्कूलों और सरकारी संस्थानों की कैंटीन के लिए घरेलू गैस के उपयोग की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे मिड-डे मील व्यवस्था के सुचारु रूप से संचालित होने की उम्मीद है।उधर, विभागीय निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि जिन सरकारी संस्थानों की कैंटीन विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं, वहां घरेलू गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि, जिन कैंटीनों का संचालन ठेके के माध्यम से किया जा रहा है, उनके लिए कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का उपयोग अनिवार्य रहेगा।
Trending Videos