{"_id":"69baa769c78419a53408d024","slug":"organic-vermicompost-will-now-be-prepared-from-cow-dung-in-gosadan-bharadu-mandi-news-c-90-1-mnd1023-189567-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोसदन भराडू में अब गोबर से जैविक केंचुआ खाद होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोसदन भराडू में अब गोबर से जैविक केंचुआ खाद होगी तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में कृषि विवि से प्रशिक्षित महिलाओं को घरद्वार मिलेगा रोजगार, आर्थिकी भी होगी मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के भराडू गोसदन में अब मवेशियों के गोबर से जैविक केंचुआ खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए गोसदन में मौजूद करीब 80 गायों और बैलों का गोबर इस्तेमाल में लाया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सेविकाएं रीता और प्रिया किसानों के खेतों तक इस जैविक खाद को पहुंचाने और घर-द्वार रोजगार देने के लिए विशेष व्यवस्था करेंगी। इसके अलावा गोसदन में पिट्स बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे केंचुआ खाद की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ सके।
गोसदन के संचालक अजय ठाकुर ने बताया कि केंचुए भी गोसदन पहुंच चुके हैं और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से प्रशिक्षित स्वयं सेवकों को खाद बनाने का कार्य सौंपा गया है। केंचुआ खाद खेतों में फसलों की बंपर पैदावार के लिए लाभदायक साबित होगी।
गोसदन भराडू में मौजूद करीब 80 गोवंश के गोबर से अब केंचुआ खाद बनाई जाएगी। किसानों तक इसे पहुंचाने और उत्पादन में मदद करने के लिए विशेष प्रबंध गो संचालक करेंगे। – विजय जम्वाल, अध्यक्ष गोसदन भराडू
Trending Videos