{"_id":"69bb9dfecaf4d5d5e8039260","slug":"himachal-jaundice-outbreak-spirals-out-of-control-in-gohar-mandi-19-year-old-newlywed-dies-at-pgi-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले के गोहर में पीलिया का कहर बेकाबू, 19 वर्षीय नवविवाहिता ने पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले के गोहर में पीलिया का कहर बेकाबू, 19 वर्षीय नवविवाहिता ने पीजीआई में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर/मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल गोहर में पीलिया लोगों को अपना शिकार बना रहा है। रौडी गांव की 19 वर्षीय नवविवाहिता ने पीजीआई में पीलिया के कारण दम तोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर/19 वर्षीय नवविवाहिता शानिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
उपमंडल गोहर में पीलिया का प्रकोप लगातार भयावह होता जा रहा है। ताजा मामले में नेहरा पंचायत के रौडी गांव की 19 वर्षीय नवविवाहिता शानिया पत्नी सौरव ने पीजीआई में देर रात दम तोड़ दिया। शानिया बासा महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस मौत के साथ ही क्षेत्र में पीलिया से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है जबकि मरीजों का आंकड़ा 233 के पार पहुंच चुका है।
Trending Videos
एक हफ्ते पहले दिखे थे पीलिया के लक्षण
शानिया को करीब एक सप्ताह पहले पीलिया के लक्षण दिखाई दिए थे। शुरुआत में उसे सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती कर उपचार दिया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। वहां भी स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हुआ और गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में 233 से अधिक लोग पीलिया की चपेट में
इस घटना के बाद पूरे गोहर क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लगातार बढ़ते मामलों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए जिसके चलते हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। क्षेत्र में 233 से अधिक लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। जिससे स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से लोगों की मांग
लोगों ने प्रशासन से तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस जानलेवा बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके। सनद रहे कि पीलिया को लेकर बार एसोसिएशन गोहर ने सिविल सूट दायर किया है। इसमें प्रशासन समेत अनेक विभागों को पार्टी बनाया गया है।
नागरिक चिकित्सालय गोहर के प्रभारी डॉ. रविंद्र ठाकुर ने पीलिया से मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाहिता पहले से ही पीलिया से ग्रस्त थी और उपचाराधीन थी।