{"_id":"6a9e396ac62b4e80e90e7d61","slug":"padhar-gawali-restaurant-fight-youth-death-murder-case-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मारपीट में घायल युवक ने मंडी अस्पताल में तोड़ा दम, तीन युवकों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मारपीट में घायल युवक ने मंडी अस्पताल में तोड़ा दम, तीन युवकों पर हत्या का आरोप
Mon, 07 Sep 2026 09:41 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:41 AM IST
सार
पधर के गवाली में रेस्टोरेंट में बहस और मारपीट के बाद घायल 32 वर्षीय युवक अजय कुमार की मंडी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
साक्ष्य जुटाते पुलिस की टीम।
- फोटो : स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल पधर के गवाली कस्बे में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट में बहस और मारपीट के बाद 32 वर्षीय युवक की मंडी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी रोपा, चौहारघाटी के रूप में हुई है। परिजनों ने तीन युवकों पर अजय के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे गवाली स्थित एक रेस्टोरेंट में अजय कुमार के साथ कथित तौर पर बहस और मारपीट हुई। घटना के बाद उसके मामा के बेटे दिनेश कुमार और तीन अन्य युवक उसे उपचार के लिए पधर अस्पताल लेकर पहुंचे। उस समय अजय के मुंह से झाग और खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी एमएलआर तैयार की और उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। अजय के पिता शेर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके दोनों बेटे शनिवार को हिमरी गंगा मेले में गए थे।
रात तक अजय घर नहीं लौटा। करीब 12 बजे उनके भांजे दिनेश कुमार ने फोन कर बताया कि गवाली स्थित रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में नौहली निवासी साहिल, चमाह पधर निवासी नवीन और कटिपरी निवासी आदित्य ठाकुर के साथ अजय की कथित तौर पर बहस और मारपीट हुई है। अजय घायल है और उसे पधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में परिजनों को अजय को मंडी रेफर किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने की जानकारी मिली। इसके बाद रिश्तेदार पधर थाने पहुंचे और तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (आरएफएसएल) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जांच के लिए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी और थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गवाली पंचायत प्रधान प्रोमिला देवी भी पुलिस जांच के दौरान मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।