{"_id":"69f1f00199c65e68ad0a7237","slug":"pensioners-expressed-displeasure-over-pending-liabilities-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194825-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लंबित देनदारियों पर पेंशनरों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लंबित देनदारियों पर पेंशनरों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ह खंड इकाई की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दे पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
डडौर (मंडी)। हिम-आंचल पेंशनर संघ, बल्ह खंड इकाई की मासिक बैठक बुधवार को खंड प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में डडौर में आयोजित की गई। इसका संचालन महासचिव जय राम नायक ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संघ की चल रही गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को दी। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने जनवरी 2016 से दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संशोधन, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन की बकाया देनदारियों के भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही महंगाई भत्ते की देय किस्तें जारी न किए जाने पर भी सरकार के प्रति रोष जताया गया।
सदस्यों ने कहा कि लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी लंबित देनदारियों के शीघ्र भुगतान के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। चर्चा में मंगत राम चौधरी, जय राम नायक, खेम चंद ठाकुर, तेज सिंह चौधरी, गुरदास, पूर्ण चंद, लक्ष्मण दास, हरि सिंह और लालमन वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
Trending Videos