{"_id":"69d10202473b7a7c1706881c","slug":"people-are-enjoying-siddu-and-kachori-mandi-news-c-90-1-mnd1023-191664-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोग ले रहे सिड्डू और कचौरी के चटकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोग ले रहे सिड्डू और कचौरी के चटकारे
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग ले रहे सिड्डू और कचौरी के चटकारे
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि महोत्सव में सजे स्टाॅल
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि महोत्सव में हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां पर कुल्लू के सिड्डू और मंडी की कचौरी का जायका भी देखने को मिल रहा है। दोनों ही पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
पहली अप्रैल से सजे पांच दिवसीय देवता मेले में घरेलू उत्पादों से तैयार पारंपरिक व्यंजनों की बीस से अधिक दुकानें सजी हैं। यहां पर ग्राहकों की चहलकदमी भी बरकरार है। हालांकि, बारिश कारोबारियों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। बावजूद इसके, ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार को कुल्लू के मशहूर सिड्डू स्टाल की संचालक शालू ने बताया कि सिड्डू ग्राहकों की पसंद बना हुआ है जबकि कचौरी ग्राहकों को घरेलू अचार और चटनी के साथ परोसी जा रही है। कचौरी और सिड्डू के अन्य कारोबारी सोहन लाल ने बताया कि मेले के शुरुआती तीन दिन में उनका कारोबार काफी अच्छा रहा है लेकिन शनिवार को हुई बारिश से ग्राहकों की चहलकदमी प्रभावित हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X