फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pranav, Shreya, Akshat, and Saarvi emerged victorious in the race.

Mandi News: दौड़ में प्रणव, श्रेया, अक्षत और सारवी ने मारी बाजी

Fri, 02 Oct 2026 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Pranav, Shreya, Akshat, and Saarvi emerged victorious in the race.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में एक तरफ जहां सार्वजनिक स्थानों में झाड़ू उठाकर लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया वहीं, जोगिंद्रनगर में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए विद्यार्थी सड़क पर भी दौड़े। स्वच्छ समाज, अनुशासन और स्वच्छता में एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं तक के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ सरकाघाट सड़क पर गरोडू से भट्ठा तक संपन्न हुई। विद्यार्थियों की दौड़ के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवन का संदेश भी अपने नारों से दिया। अंडर-14 लड़कों की दौड़ में डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रणव ने प्रथम, वंश ने द्वितीय और अक्षत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कियों की दौड़ में श्रेया प्रथम, आन्वी द्वितीय और शांभवी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 लड़कों में अक्षत ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय तथा प्रबल ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 छात्रा वर्ग में सारवी ने प्रथम, अनेशा ने द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed