{"_id":"6a7489906ba3d1e1ea083527","slug":"priyanka-gandhi-may-inaugurate-the-deuri-school-building-on-august-18-mandi-news-c-90-1-ssml1045-207974-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 18 अगस्त को देउरी स्कूल भवन का उद्घाटन कर सकतीं हैं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 18 अगस्त को देउरी स्कूल भवन का उद्घाटन कर सकतीं हैं प्रियंका गांधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौरा प्रस्तावित, अभी आधिकारिक पुष्टि आना बाकी : कौल
अधिकारियों ने देउरी स्कूल परिसर का निरीक्षण शुरू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। देउरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन के उद्घाटन को लेकर फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू होती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार 18 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंडी दौरे की संभावना जताई जा रही है। इसी के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने देउरी स्कूल परिसर का निरीक्षण भी शुरू कर दिया है।
अंदरखाते चर्चा जोरों पर है कि यदि 18 अगस्त का प्रस्तावित दौरा तय होता है तो वर्ष 2023 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए देउरी स्कूल के नए भवन का उद्घाटन भी उसी दिन किया जा सकता है। यह उद्घाटन देउरी पहुंचकर या फिर मंडी से वर्चुअल माध्यम से किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
वर्ष 2023 की भीषण आपदा में देउरी स्कूल का भवन पूरी तरह तबाह हो गया था। आपदा के बाद प्रियंका गांधी ने स्वयं देउरी पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। स्थानीय लोगों व विद्यार्थियों से मुलाकात कर जल्द नया स्कूल भवन बनाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सरकार ने लगभग 4.70 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया, जो दिसंबर 2025 में पूरा होकर तैयार हो गया। भवन तैयार होने के बावजूद अब तक इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हो सका है। इससे पहले भी दो बार प्रियंका गांधी के मंडी आने का कार्यक्रम बना लेकिन विभिन्न कारणों से उनका दौरा स्थगित हो गया। कुछ दिन पहले प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी नए भवन के उद्घाटन के लिए देउरी पहुंचे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उद्घाटन कार्यक्रम नहीं हो पाया। फिर 18 अगस्त के संभावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उम्मीदें बढ़ गई हैं। उधर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रियंका गांधी का दौरा प्रस्तावित है। अभी आधिकारिक पुष्टि आना बाकी है।