{"_id":"69ac251934ace794e40bd24b","slug":"protests-against-the-relocation-of-the-gurkotha-sub-post-office-continued-for-the-seventh-day-mandi-news-c-90-1-mnd1023-188417-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गुरकोठा उपडाकघर स्थानांतरण के विरोध में सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गुरकोठा उपडाकघर स्थानांतरण के विरोध में सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक और पूर्व मंत्री का मिला समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। गुरकोठा उपडाकघर को स्थानांतरित करने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को संघर्ष के 7वें दिन ग्राम पंचायत कोठी और लुहाखर के लगभग 250 ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली जब बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने धरना स्थल पर पहुंचकर जनता के संघर्ष को अपना समर्थन दिया।
धरने को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस लड़ाई में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। नेताओं ने कहा कि जब तक डाक विभाग सब-पोस्ट ऑफिस को बदलने का निर्णय वापस नहीं लेता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता से ऊपर न तो कोई नेता है और न ही कोई अधिकारी। लोकतंत्र में जनभावनाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोठी पंचायत के पूर्व प्रधान लेखराम ने बताया कि विभाग ने इस स्थानांतरण का निर्णय बेहद गुप्त तरीके से लिया और स्थानीय जनता को इसकी कानों-कान खबर नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 मार्च रविवार को विभाग चुपचाप डाकघर का सामान उठाने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए विभाग को सामान ले जाने से रोक दिया। वर्तमान में ग्रामीण दिन-रात डाकघर पर पहरा दे रहे हैं ताकि विभाग सामान न उठा सके।
Trending Videos