सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM is abusing the sentiments of Mandi people from public platforms: Jairam

सार्वजनिक मंचों से मंडी की जनभावनाओं को गाली दे रहे सीएम : जयराम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
CM is abusing the sentiments of Mandi people from public platforms: Jairam
विज्ञापन
सराज में बोले नेता प्रतिपक्ष, मंडी में भड़ास निकालने के लिए गाली देते हैं सुक्खू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार विकास के नाम पर केवल ऋण लेने का नया रिकॉर्ड बना चुकी है। इनकी पहचान प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेलने वाले तथा केवल अपने चहेते मित्रों को फायदा पहुंचाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में की जाएगी। मुख्यमंत्री मंडी की जनभावनाओं से खेल रहे हैं और अपने ऐसे मित्रों को प्रमोट करने में लगे हैं जिन्हें जनता ने पहले ही नकार दिया है। कहा कि सीएम मंडी आकर सार्वजनिक मंच को उन्हें गालियां देने के लिए प्रयोग करते हैं।
सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया। जयराम ठाकुर ने सीएम के नाचन और बल्ह दौरे के दौरान की गई घोषणाओं को केवल एक छलावा करार देते हुए अजीब विरोधाभास की स्थिति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार करोड़ों की हाई-टेक रोबोटिक सर्जरी का ढोल पीट रही है। पिछले साढ़े तीन सालों से मुख्यमंत्री हर मंच से नेरचौक में एमआरआई मशीन लगाने की बात रट रहे हैं, लेकिन आज की कड़वी हकीकत यह है कि एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर चले जाने से पूरा विभाग ठप है। बिना बुनियादी जांच सुविधाओं और जरूरी स्टाफ के रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम स्थापित करने का औचित्य समझ से परे है।
जयराम ठाकुर ने ओपीएस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा को लेकर बोला जा रहा हर शब्द निराधार और हार के डर से उपजी बौखलाहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed