{"_id":"69ac18e43ffeb9625e0fd4cc","slug":"anurag-chandel-became-a-lieutenant-in-the-army-mandi-news-c-90-1-ssml1045-188384-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अनुराग चंदेल बने सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अनुराग चंदेल बने सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में पुलिस सेवा में कार्यरत माता-पिता ने जताया गर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला बिलासपुर की झंडूता तहसील के भटेर फालन गांव के अनुराग चंदेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और विधिवत रूप से सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो गए। उन्हें कारगिल युद्ध की विजेता 96 फील्ड रेजिमेंट में तैनाती मिली है।
अनुराग चंदेल की माता पदमा चंदेल हिमाचल प्रदेश पुलिस में निरीक्षक/हेड क्लर्क के पद पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडी में तैनात हैं। जबकि पिता आनंद किशोर चंदेल जिला मंडी में सीआईडी यूनिट प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि उनका बेटा अब देश की सीमाओं की रक्षा करेगा।
अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा मंडी के एक निजी स्कूल से हुई। बचपन से अनुशासित माहौल में पले-बढ़े अनुराग ने इसके बाद सैनिक स्कूल में प्रवेश लिया और वहीं से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई शुरू की, लेकिन उनका लक्ष्य सेना में जाकर देश सेवा करना था।
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुराग ने कड़ी मेहनत की और पिछले वर्ष कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने एक वर्ष का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया और अब भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।
Trending Videos