सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Barchwad Nalwad and Devta fair will be celebrated within the administrative limits

Mandi News: प्रशासनिक दायरे में मनेगा बरछवाड़ नलवाड़ और देवता मेला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Barchwad Nalwad and Devta fair will be celebrated within the administrative limits
विज्ञापन
उपमंडल स्तरीय मेले के रूप में मनाया जाएगा 28 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाला मेला
Trending Videos

नलवाड़ एवं देवता मेला बरछवाड़ की तैयारियों को लेकर बैठक में लिए कई निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट क्षेत्र के बरछवाड़ में आयोजित होने वाले नलवाड़ एवं देवता मेले का आयोजन इस वर्ष 28 मार्च से 3 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
निर्णय लिया गया कि बरछवाड़ के नलवाड़ एवं देवता मेले को प्रशासन के दायरे में लाकर इसे उपमंडल स्तरीय मेले के रूप में मनाया जाएगा। एसडीएम सरकाघाट इस मेले के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान प्रतिदिन महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही मेले में वॉइस ऑफ सरकाघाट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मेले का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा और देवताओं की परंपरा व स्वरूप को यथावत बनाए रखा जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप-समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया।
मेले के दौरान मैराथन दौड़, बास्केटबाल, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बेबी शो, डॉग शो, रक्तदान शिविर, रस्साकशी और छिंज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस बार मेले में तश्तरीला खेल को भी शामिल किया जाएगा।


विधायक ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण बछड़ी प्रदर्शनी रहेगी, जिसमें विभिन्न प्रजातियों की बछड़ियों का प्रदर्शन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रसिद्ध कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही मेले के दौरान रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed