{"_id":"6a1eb1ed6a74188cc90e20a5","slug":"rajni-won-the-municipal-elections-from-thanehra-with-the-highest-margin-of-609-votes-mandi-news-c-90-1-mnd1001-198969-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर निगम चुनाव में थनेहड़ा से रजनी सबसे अधिक 609 मतों के अंतर से जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर निगम चुनाव में थनेहड़ा से रजनी सबसे अधिक 609 मतों के अंतर से जीतीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरानी मंडी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सरिता हांडा का सबसे कम 11 मतों का अंतर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के चुनाव में थनेहड़ा से भाजपा उम्मीदवार रजनी शर्मा ने सबसे अधिक 609 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वार्ड नंबर नौ पैलेस कालोनी-दो की भाजपा उम्मीदवार सुमन ठाकुर सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल करने वालों में दूसरे स्थान पर रही हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनय कुमार को 400 मतों के अंतर से पराजित कर पांचवीं बार नगर निकाय के चुनाव में जीत हासिल की है। वार्ड नंबर दो पुरानी मंडी में भाजपा उम्मीदवार सरिता हांडा ने सबसे कम अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित रेखा को 11 मतों के अंतर से हराया है। वार्ड नंबर एक खलियार में निर्दलीय उम्मीदवार अलकनंदा हांडा ने 24 मतों से जीत प्राप्त की है। वार्ड नंबर तीन पड्डल से भाजपा उम्मीदवार निर्मल वर्मा 119 मत, वार्ड नंबर चार नेला से कांग्रेस उम्मीदवार नर्वदा मोहन 123 मत, वार्ड नंबर पांच मंगवाई में भाजपा उम्मीदवार कृष्णा ठाकुर 198 मत, वार्ड नंबर छह सन्याहरढ से वीरेंद्र आर्य 288 मत, वार्ड नंबर सात तल्याहड़ से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र कुमार 200 मत, वार्ड नंबर आठ पैलेस कालोनी एक वार्ड से गुरदीप कौर 278 मत, वार्ड नंबर नौ पैलेस कालोनी दो वार्ड से सुमन ठाकुर 400 मत, वार्ड नंबर 10 सुहड़ा से नेहा 145 मत, वार्ड नंबर 11 समखेतर से जितेंद्र 377 मत, वार्ड नंबर 12 भगवाहन से गगन 113 रन, वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा से भाजपा उम्मीदवार रजनी शर्मा 609 मत जबकि वार्ड नंबर 15 दौंधी से रीता देवी ने 141 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।
Trending Videos